फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: थ्री-व्हीलर ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। थ्री-व्हीलर और एक मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सदफ निवासी मोहाली के रूप में हुई है। मामले में सोहाना पुलिस ने मृतक के दोस्त मोहम्मद हासिम के बयान पर थ्री-व्हीलर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 324(3) व 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थ्री-व्हीलर चालक की पहचान गुरजंट सिंह निवासी झंझेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मोहम्मद हासिम ने कहा कि वह गांव सैदपुर में फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। उसके साथ काम करने वाले महफूज का भाई सदफ दो दिन पहले ही उससे मिलने आया था। 25 सितंबर को वह और सदफ के साथ मोटरसाइकिल पर दुकान से लांडरां जा रहा था। इसी दौरान एक थ्री-व्हीलर चालक लावारिस पशु को बचाते हुए उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गया। हादसे में वह दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया, जहां सफद की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में पुलिस ने थ्री-व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें