फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एयरपोर्ट चौक पर देर रात दो बजे तीन गाड़ियां टकराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। देर रात एयरपोर्ट चौक पर गोदरेज लाइट पॉइंट के ठीक सामने तीन गाड़ियां टकरा गईं। इस हादसे में 5 साल के बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो कई पलटियां खाकर उलट गई। राहगीरों ने पहुंचकर घायलाें को गाड़ी के शीशे तोड़कर बाहर निकाला और पुलिस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ है, बताया जा रहा है कि गाड़ियों के एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। हादसा बुधवार रात करीब 2 बजे हुआ।स्कॉर्पियो गाड़ी गुरुद्वारा सिंह शहीदां की ओर से खरड़ की ओर जा रही थी। वहीं 3बी2 की तरफ से एक्सयूवी गाड़ी आ रही थी, जिसमें एक फैमिली थी। स्कॉर्पियो गाड़ी में एक युवक अशोक था। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। स्कार्पियो पहले एक्सयूवी गाड़ी से टकराई और फिर सड़क पर तीन चार पलटियां खाते हुए सड़क किनारे खड़ी बलेनो गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में पांच साल के बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अभी थाने में किसी की भी शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें