फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव मटौर में घर के बाहर से तीन दोपहिया वाहन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मटौर में घर के बाहर से तीन दोपहिया वाहन चोरी
विज्ञापन

मोहाली। गांव मटौर में घर के बाहर से तीन दोपहिया वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मटौर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता शशि कुमार निवासी मटौर ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी की शाम को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी। रात करीब 10 बजे जब उन्होंने घर के बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। इस पर उन्होंने मोटरसाइकिल की आसपास काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह अपने स्तर पर मोटरसाइकिल की काफी तलाश करते रहे लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने इस संबंध में थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उन्हें इस दौरान पता लगा कि हरप्रीत सिंह वासी कपूरथला की मोटरसाइकिल और टहल सिंह वासी गांव जगतपुरा की स्कूटी को भी कोई अज्ञात व्यक्ति विभिन्न तारीखों को चोरी करके ले गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें