फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में पीआर-7 पर दो एकड़ में बनेगी नई सब तहसील

Thu, 23 Feb 2023 02:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर में पीआर-7 पर दो एकड़ में बनेगी नई सब तहसील
विज्ञापन

- कैबिनेट मंत्री : इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा - सुखना चो के किनारे 100 एकड़ में बनेगा पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने बुधवार को शहर का औचक दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, नगर निकाय विभाग के सचिव विवेक प्रताप सिंह, निर्देशक उमा शंकर गुप्ता और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी आहलूवालिया भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने उन्हें जीरकपुर क्षेत्र की शामलात जमीन की जानकारी दी थी और मांग की थी कि इन जमीनों को सरकारी स्तर पर विकसित किया जाए। इसके चलते यह दौरा किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीआर-7 पर जीरकपुर सब तहसील के लिए जमीन चिन्हित की गई है और जल्द ही दो एकड़ में सब तहसील का निर्माण करवाया जाएगा और जाम की समस्या के चलते अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने पर भी विचार किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने गाजीपुर क्षेत्र में सुखना नदी का लगभग दो किलोमीटर पैदल दौरा किया और कहा कि चंडीगढ़, पंचकूला और जीरकपुर नगर काउंसिल भी सुखना नदी में सीवरेज और केमिकल युक्त पानी सुखना चो में गिराकर प्रदूषित किया जा रहा है और इस पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। ऐसा करने से सुखना चो में गिराई जा रही गंदगी बंद हो जाएगी और जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। इस जगह पर एक नया एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की लेजर वैली की तर्ज पर इस स्थान पर एक बड़ा पार्क भी विकसित किया जाएगा। जिसमें साइकिलिंग, गोल्फ जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पिछली सरकारों की तरह जनता को छलावा दिखाने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि हर चीज को अमल में लाने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें