फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नी एनक्लेव में तीन ट्रांसफार्मर जले, लोगों ने गर्मी में जागकर गुजारी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सन्नी एनक्लेव में खराब बिजली प्रबंध को लेकर यहां के निवासी बेहद परेशान हैं। यहां पिछले तीन दिन में ओवरलोड के कारण तीन ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो चुके हैं। इस कारण लंबे समय तक बिजली की सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

सोमवार की रात भी यहां एक और ट्रांसफॉर्मर जल जाने से रात को 10 बजे बंद हुई बिजली की सप्लाई मंगलवर की सुबह 12 बजे शुरू हो पाई। इस कारण भीषण गर्मी में लोगों ने पूरी जागकर गुजारी और ऐसे में बच्चे और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। बिजली न होने के कारण सुबह पानी की सप्लाई भी कुछ इलाकों में बंद रही। बिजली-पानी की सप्लाई बंद होने से बेहाल लोग रात भर बिजली निगम के अफसरों को फोन करते रहे।
इसी दौरान कुछ लोगों की बिजली निगम के जेई से नोंकझोंक भी हुई। इस पर जेई ने इसकी शिकायत सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी। मंगलवार सुबह सन्नी एनक्लेव के 70-80 लोगों की भीड़ पुलिस चौकी में जेई के खिलाफ शिकायत करने गई तो चौकी इंचार्ज ने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की धमकियां दी। इस पर लोगों ने गुस्से में पुलिस चौकी के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना पर सिटी पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष इस्पेक्टर भगवंत सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन के पास ले गए। यहां पर बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीएम ने बिजली निगम के एक्सईएन और एसडीओ को निर्देश दिए कि वह तुरंत सन्नी एनक्लेव में बिजली की सप्लाई को बहाल करें। एसडीएम के हस्ताक्षेप के बाद लोग संतुष्ट होकर वापस अपने घरों को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें