जीरकपुर। रॉयल स्टेज शराब के ठेके के पास सोमवार दिन में सवा 12 बजे तीन ठगों ने एक महिला को कुछ सुंघाकर उसके कानों से बालियां उतारकर रफूचक्कर हो गए। महिला ने मामले की सूचना फोन से अपने पति बलवीर को दी। पति बलवीर ने थाने में जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला ममता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार ममता ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में सफाई करने के लिए गई थी। उसका सोमवार को पहला दिन था।
जब वह करीब सवा 12 बजे सुखना कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में रॉयल स्टेज स्थित शराब के ठेका के पास एक युवक ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया। इतनी देर में दो लोग और भी आ गए। पीड़िता ने बताया कि तीनों लोगों ने उसके कुछ सुंघा दिया, जिसके बाद वह बेसुद्ध हो गई और आरोपी कान की बालियां उतारकर फरार हो गए। जीरकपुर थाना के एएसआई राजकुमार का कहना है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। तीनों आरोपियों को जल्द ही काबू किया जाएगा। चोरी हुआ सामान भी आरोपियों से बरामद किया जाएगा।