फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशा तस्करी में तीन अलग-अलग जगह से तीन सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस के सीआईए स्टाफ ने तीन अलग-अलग जगह से नशा सप्लाई करने वाले तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर इनसे 2.6 किलो अफीम, नशे की 5220 गोलियां, .30 बोर की एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही सीआईए टीम ने एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और लड़ाई-झगड़े के मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाए पासपोर्ट पर विदेश जाने की फिराक में था। उसके पास से एक पासपोर्ट, 4 हजार अमेरिकन डॉलर, 800 यूरो बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी इनवेस्टिगेशन हरसिमरन सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग जगह नाकाबंदी की हुई थी। तभी सूचना पर सब इंस्पेक्टर हरभेज सिंह के नेतृत्व में टीम ने एयरपोर्ट रोड से जोगेंदर सिंह निवासी गांव दिऊरी जीत जिला बदायू, यूपी को 2.6 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह यूपी से अफीम लाकर पंजाब में अपने ग्राहकों को सप्लाई करता है। पुलिस ने इसके खिलाफ थाना आईटी सिटी में केस दर्ज किया है।

इसी तरह खरड़ में क्रिश्चियन स्कूल के नजदीक नाकाबंदी में सब इंस्पेक्टर राज कुमार ने एक व्यक्ति हरजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी निवासी वार्ड नंबर-8 मंदिर रोड खमाणों को नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। इसके बैग से तलाशी में नशे की 5220 गोलियां बरामद हुई हैं। नाकाबंदी के दौरान जब वह गुजर रहा था तो सामने पुलिस को देखकर कर रास्ता बदलने लगा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ सिटी खरड़ थाने में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई रजिंदर सिंह ने थाना जीरकपुर में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में भगोड़े सेवक सिंह उर्फ गुरसेवक सिंह निवासी अंबाला रोड जीरकपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से एक पिस्टल .30 बोर और एक कारतूस बरामद हुआ है। उक्त तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है।

फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट बनाने वाला भी काबू

डीएसपी हरसिमरन सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ मोहाली की टीम ने एक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाए पासपोर्ट से विदेश जाने की फिराक में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और लड़ाई झगड़ों के मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागने की फिराक में था। आरोपी के पास से पुलिस को एक पासपोर्ट, 4 हजार अमेरिकन डॉलर, 800 यूरो बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीआईए स्टाफ पुलिस को गांव खानपुर में सूचना मिली थी कि अर्जुन उर्फ अज्जू निवासी गांव खलचिया कदीम फिरोजपुर जिसके खिलाफ जिला फिरोजपुर और चंडीगढ़ में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और लडाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैं और उसे कुछ केस में सजा भी हो चुकी है, फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाकर विदेश भागने की फिराक में है। सूचना देने वाले ने बताया कि आरोपी खरड़ एरिया में मौजूद है। सीआईए टीम ने आरोपी को रेड दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कुरुक्षेत्र हरियाणा से पासपोर्ट बनाया था।

पूछताछ में सामने आया है कि वह वर्ष 2013 में अपराध करने लगा था और उसके खिलाफ फिरोजपुर, गुरु हरसहाय और चंडीगढ़ में लड़ाई-झगड़े, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। चंडीगढ़ में दर्ज हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में 10 साल की सजा होने के बाद 5 साल 2 महीने की जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया हुआ है। उसने अपने जानकार से फर्जी दस्तावेजों पर बीपीओ शरीफगढ़ कुरुक्षेत्र हरियाणा (शिमला अथॉरिटी) से पासपोर्ट बनवाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें