फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कालका-शिमला ट्रैक के पास भड़की आग, शिमला जाने वाली छह ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन/धर्मपुर। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सीआरपीएफ धर्मपुर व कुमारहट्टी के जंगलों में सोमवार देर रात आग भड़क गई। इस कारण कालका से शिमला जाने वाली छह ट्रेनें देरी से रवाना हुईं जबकि शिमला से कालका के लिए भी तीन ट्रेनें लेट हो गईं। सभी ट्रेनों को धर्मपुर, टकसाल, कोटी और गुम्मन स्टेशन पर सुबह रोकना पड़ा। आग की लपटें धीमी होने के बाद उन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन


सोमवार देर रात करीब 3:00 बजे धर्मपुर के साथ लगते सीआरपीएफ के जंगल में आग भड़क गई। इसकी सूचना रेलवे कर्मियों ने धर्मपुर समेत अन्य स्टेशनों पर दी। वहीं अग्निशमन विभाग को भी मौके पर बुलाया गया। सभी ट्रेनें शिमला जा रही थीं। टीमों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के कारण शिमला जा रही 52457 कालका शिमला एक्सप्रेस को सुबह करीब 3 घंटे 27 मिनट और 04506 कालका शिमला स्पेशल को भी तीन घंटे धर्मपुर स्टेशन पर रोका गया।
52451 शिवालिक एक्सप्रेस जाबली स्टेशन पर 2 घंटे 20 मिनट तक रुकी रही। 52453 कालका शिमला एक्सप्रेस को कोटी स्टेशन पर 2 घंटे 20 मिनट रोकना पड़ा। शिमला जा रही 52459 को गुम्मन स्टेशन पर 1 घंटा 57 मिनट रोका गया। इसी तरह हॉलिडे स्पेशल को 1 घंटा 20 मिनट कोटी स्टेशन पर रोकना पड़ा। वहीं शिमला से कालका जाने वाली कालका शिमला एक्सप्रेस 3 घंटे 25 मिनट, कालका शिमला एक्सप्रेस तीन घंटे और हॉलिडे स्टेशन 25 मिनट देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें