मोहाली। जिले में कोरोना का संक्रमण कमजोर पड़ गया है, लगातार संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। इतना ही नहीं महामारी से होने वाली मौतें बिल्कुल थम गई हैं। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण के मात्र तीन केस सामने आए, जबकि महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। इसके साथ ही सात लोगों ने कोरोना को मात देकर जिदंगी की जंग जीती।
डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। तभी महामारी को मात दी सकती है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकोली से एक और मोहाली शहरी एरिया के दो लोग शामिल थे। जिले में अभी सक्रिय केस 39 रह गए हैं। अब तक कोरोना के कुल 68417 केस सामने आ चुके हैं, इनमें से 67322 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1056 लोगों की मौत हुई है।