फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ की हलका इंचार्ज एवं सिंगर अनमोल गगन के खिलाफ नयागांव में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके के शिवालिक विहार में आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त हलका इंचार्ज एवं सिंगर अनमोल गगन का वीरवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ही विरोध किया। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद माहौल खराब होता देख उन्हें बैठक रद्द कर बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिवालिक विहार स्थित चीमा हाउस में आम आदमी की पार्टी बैठक होनी थी। इसके लिए अनमोल गगन के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए थे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता अनमोल गगन मान का विरोध करने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमें अपने इलाके के विकास के लिए स्थानीय उम्मीदवार चाहिए। पैराशूट उम्मीदवार हलका इंचार्ज लगाया गया है, वह इलाके का विकास नहीं करा सकता। पिछली बार जैसे इलाके की जनता ने पार्टी पर भरोसा जताया था और आम आदमी पार्टी को जीत दिलाई थी। लेकिन पैराशूट उम्मीदवार होने के कारण पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके विरोध में नारे लगाए और काले झंडे भी दिखाए। वहीं पार्टी कार्यकर्ता प्रीतपाल ने कहा कि यह सब विरोधियों की साजिश है। इलाके में पार्टी को कमजोर करने के लिए इस प्रकार की हरकत की गई है। लेकिन पार्टी विरोधियों का डटकर मुकाबला करेगी।
विज्ञापन

बैठक मे हंगामा होता देख हलका इंचार्ज को बैठक रद्द कर पिछले दरवाजे से निकल कर जाना पड़ा। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल की ओर से मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी की गई। इससे इलाके के पत्रकारों में भी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें