जिले में तीन लोग हुए कोरोना संक्रमित
मोहाली। जिले में सोमवार को कोरोना महामारी से तीन लोग संक्रमित हुए, जबकि दो मरीज ठीक हुए। किसी की महामारी से मौत नहीं हुई। अभी जिले में 50 केस सक्रिय रह गए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। जानकारी के मुताबिक सोमवार को संक्रमित हुए लोगों में मोहाली से दो और ढकोली से एक मरीज सामने आया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल मरीज 68637 हो गए हैं और इनमें से 67527 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक 1060 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो