फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी : कम हुई संक्रमण की रफ्तार... मोहाली में तीन और लोगों की गई जान, 35 हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में सोमवार को कोरोना के मात्र 35 नए केस आए, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 67 लोग तंदुरुस्त भी हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन का कहना है कि अब कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। इसके पीछे की वजह लगातार चल रही टीकाकरण मुहिम और महामारी को लेकर लोगों का जागरूक होना है। सोमवार ढकोली में छह, लालड़ू में एक, बूथगढ़ में दो, खरड़ में चार, बनूड़ में तीन और मोहाली में 19 लोग संक्रमित हुए हैं।
जिले में अब तक कोरोना के कुल 67823 केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 66044 लोग ठीक हो चुके हैं। 754 सक्रिय केस व 1025 लोगों की मौत हुई है। जिक्रयोग है कि भले ही कोरोना के मामले में लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन महामारी का अभी तक खतरा बरकरार है। गत साल एक बार तो मोहाली कोरोना मुक्त हो गया था। परंतु इसके बाद संक्रमण के केस लगातार बढ़ गए थे, जिसके बाद कई लोग महामारी की चपेट में आए थे। इस दौरान कई लोगों की जान तक चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें