फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के गांव भजौली में 100 फीसदी टीकाकरण... अब गांव को मिलेगी 10 लाख रुपये की ग्रांट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ब्लॉक माजरी के गांव भजौली ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का 100 फीसदी कोरोना टीकाकरण कर रिकार्ड कायम किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भजौली जिले का पहला गांव बन गया है। इसके साथ पांच अन्य गांव तरौली, रसूलपुर, बरसलपुर, मदनहेड़ी और बहादुरगढ़ ने 45 साल से अधिक उम्र के 100 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया है। डीसी गिरीश दियालन ने इस प्रयास की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिले के अन्य गांव व शहरों के सेक्टर और फेज भी इसी राह पर चलेंगे। टीकाकरण से जहां कोरोना संक्रमित होने का खतरा कम हो जाता है, वहीं संक्रमित होने पर ज्याद प्रभाव नहीं होता है।
कोरोना को मात देने के लिए कुछ समय पहले मिशन फतेह-2 शुरू हुआ था। इसके तहत पूरे गांवों में टीकाकरण व स्क्रीनिंग मुहिम चल रही थी। गांव भजौली की जनसंख्या 536 हैं, जिनमें से 356 लोग 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं। विदेश गए 2 लोगों को छोड़कर सभी को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

आशा वर्करों और सेहतकर्मियों ने दिया सहयोग
डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि यह मुहिम में गांव की पंचायतों, आशा वर्करों, सेहतकर्मियों व अधिकारियों का पूरा सहयोग रहा हैै। उक्त लोगों ने टीकाकरण के लिए गांवों में तपती धूप में जाकर शिविर लगाए। लोगों को टीकाकरण के लिए राजी किया गया, जिससे अब संक्रमण फैलने का खतरा कम हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द जिले के अन्य गांव भी इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। बता दें कि डीसी ने कुछ समय पहले मसौल गांव को कोरोना टीकाकरण के लिए गोद लिया था। इस दौरान पांच अन्य अफसरों ने टीकाकरण पर आने वाला सारा खर्च उठाने का प्रण लिया था, लेकिन अभी तक वहां पर 100 फीसदी टीकाकरण नहीं हो पाया है।
10 लाख की ग्रांट मिलने की राह हुई साफ
जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले डीसी गिरीश दियालन ने घोषणा की थी कि जो गांव 100 फीसदी कोरोना के खिलाफ टीकाकरण करवाएंगे, उन्हें 10 लाख रुपये की विशेष ग्रांट दी जाएगी। अब गांव भजौली को ग्रांट मिलने की राह साफ हो गई है। डीसी ने ग्राम पंचायत और इलाके के लोगों को बधाई दी और जिले के अन्य गांवों से ‘कोरोना मुक्त गांव अभियान’ के तहत शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करवाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें