फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में तीन लोग कोरोना संक्रमित, एक हुआ तंदुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में सोमवार को कोरोना महामारी से तीन लोग संक्रमित हुए। जबकि एक व्यक्ति ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि कोरोना महामारी से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। अब जिले में 43 केस सक्रिय रह गए हैं। कोरोना महामारी को मात देने के लिए जहां लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। साथ ही 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को पहल के आधार पर टीकाकरण करवाना चाहिए। सोमवार को संक्रमित हुए लोगों में घडुआं से एक, खरड़ से एक और बनूड़ से एक केस शामिल है। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के कुल 68440 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67340 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1057 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें