मोहाली। जिले में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि तीन मरीज तंदुरुस्त हुए। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भले ही महामारी का प्रकोप का कम हो रहा है, लेकिन फिर भी लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को पहल के आधार पर टीकाकरण करवाना चाहिए। शुक्रवार को संक्रमित लोगों में डेराबस्सी का एक, ढकोली एक और मोहाली शहरी एरिया का केस शामिल है। जिले में अब तक कोरोना के कुल 68775 केस सामने आए हैं। इनमें से 67681 लोग ठीक हो चुके हैं। 1068 लोगों की मौत हुई, साथ ही 26 सक्रिय केस रह गए हैं। ब्यूरो