फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मंडी से सब्जी बेचकर आ रहे युवक को तीन बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोमवार देर रात पौने 1 बजे मंडी से घर लौट रहे एक सब्जी विक्रेता को तीन बदमाशों ने मारपीट के बाद लूट लिया। हमलावरों ने टार्च का इशारा कर उसका टैंपो रुकवाया और जेब में रखे 9,500 रुपये लूटकर फरार हो गए। इस मामले में टीडीआई के रहने वाले गुरपिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात लुटेेरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304/3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच के लिए वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन


गुरपिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। सेक्टर-71 में अपनी मंडी लगी थी। वह सब्जी बेचकर रात करीब पौने 1 बजे घर जा रहा था। जब वह दाऊ पुल के पास पहुंचा तो एक युवक रास्त में टार्च लेकर खड़ा था। उसने उसे रूकने के लिए टॉर्च से इशारा किया। जैसे ही उसने अपना टैंपो रोका तो उसके अन्य साथी खेतों से बाहर आ गए। उन्होंने उसे गाड़ी से बाहर निकाला। एक युवक ने उसकी बाजू मोड़ दी और उसे पीटना शुरू कर दिया। दूसरे युवक ने उसकी जेब में रखे 9,500 रुपये निकाल लिए और सभी खेतों के रास्ते वहां से फरार हो गए। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और उन्होंने उसके बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें