फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः टी20 मैच के दौरान पीसीए स्टेडियम में घुसने वाले तीनों युवक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Fri, 20 Sep 2019 02:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी-20 मैच में सुरक्षा घेरा तोड़कर खिलाड़ियों तक पहुंचने वाले तीन लोगों के खिलाफ थाना फेज-आठ में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान संगीत कुमार यमुनानगर हरियाणा, राजेश कुमार राजस्थान व पवन कुमार मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को वीरवार अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब तीनों तब तक सलाखों के पीछे रहेंगे, जब तक उन्हें जमानत नहीं मिल जाती।

बता दें कि 18 सितंबर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच बुधवार को आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया था। ऐसे में पंजाब ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों समेत विदेशों से भी लोग मैच देखने के लिए पहुंचे हुए थे। सूत्रों की माने तो इस मैच में सुरक्षा घेरा भी इतना मजबूत नहीं था। इसका फायदा दर्शकों ने उठाया और तीन फैंस सीधे ग्राउंड तक पहुंच गए।
विज्ञापन


ऐसे में कई तरह के सवाल उठ रहे है। यह पहला मौका नहीं इससे पहले भी एक बार ऐसा हो चुका है। ऐसे में अब पुलिस का थिंक टैंक भी नए सिरे से प्लानिंग में जुट गया है। एक तरफ इस तरह दर्शकों के मैदान में पहुंचने के मुददे की जांच की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से नए सिरे से रणनीति तैयार की जा रही है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें