फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से तीन की मौत, 101 लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। इस महामारी की वजह से हो रही लोगों की मौत का ग्राफ लगता बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तीन और लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। जबकि 101 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब महामारी से मौतों का आंकड़ा 318 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों को नसीहत दी है कि इस महामारी को हलके में न लें और घर से निकलते समय मास्क जरूर पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। इसके अलावा अच्छी डाइट लें घर में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चों का खास का ख्याल रखें। वहीं, इस बीमारी के लक्षण दिखने पर कोरोना का टेस्ट जरूर करवाएं। जानकारी के मुताबिक कोरोना की वजह से जिन तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, उनके बारे में प्रशासन ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। हालांकि बताया जा रहा है कि वे गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। वहीं, इस दौरान संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी में 6, ढकोली में 6, घडुआं में 14, खरड़ में एक, कुराली में पांच और मोहाली शहरी एरिया के 69 लोग शामिल हैं। जबकि 134 लोग संक्रमित हुए हैं। बता दें कि मोहाली में अब तक कुल 17169 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें से 14747 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 318 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी 2104 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें