मोहाली। जिले में शनिवार को कोरोना से तीन और लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब 325 पर पहुंच गया है। इसके अलावा 60 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 146 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
कोरोना संक्रमितों में बूथगढ़ से दो, डेराबस्सी से नौ, ढकोली से सात, घंडूआं से दो, खरड़ से तीन, लालडू से चार और मोहाली शहरी क्षेत्र से 33 मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में कुल 17,463 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 15,210 लोग ठीक हुए हैं और अभी 1928 सक्रिय मामले हैं। डीसी ने लोगों से अपील की है कि जब तक कोरोना से निपटने के लिए दवाई नहीं आ जाती है तब तक सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।