मोहाली। जिले में कोरोना महामारी का संकट गहराया हुआ है। मंगलवार को कोरोना महामारी से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब जिले में मात्र 538 सक्रिय केस रह गए हैं। कोेरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रशासन की कोशिश यही है कि अब इस संख्या को जीरो पर लाया जाए। जानकारी के मुुताबिक जिन लोगों की कोरोना महामारी से मौत हुई है प्रशासन की ओर से उनके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई। वहीं, जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनमें डेराबस्सी में तीन, ढकोली में पांच और मोहाली शहरी इलाके में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 29 लोग तंदुरुस्त हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 19514 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 18608 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। जिले में अब तक 368 लोगों की मौत हो चुकी है।