फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना में किशोर की हत्या में दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पिछले सोमवार की रात बलटाना मार्केट में हुई किशोर कृष की हत्या में पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बालिग आरोपी की पहचान पुष्कर (19) निवासी मौलीजागरां चंडीगढ़ के रूप में हुई है। दोनों नाबालिग आरोपी बलटाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को बलटाना से गिरफ्तार कर इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 109, 115(2), 126(2), 191(3) व 190 के तहत मंगलवार को केस दर्ज कर किया था। एक नामजद आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी पुष्कर को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने वीरवार को लगाया था धरना, अब हटाया
मृतक कृष के पिता राकेश नेगी और उनके परिजनों व जानकारों के साथ गढ़वाल सभा के सदस्यों ने बलटाना चौकी के बाहर वीरवार को सुबह ही धरना लगा दिया था। इन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के साथ डीएसपी दफ्तर में वीरवार को दो बजे प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसके बाद परिजनों ने धरना खत्म और शव के पोस्टमार्टम के लिए माने। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बुधवार देर रात पकड़े गए थे तीनों आरोपी : डीएसपी
डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस ने बुधवार रात को ही तीनों आरोपियों को पकड़ लिया था। आरोपी पुष्कर युवक बालिग है और अन्य दो नाबालिग हैं। हत्या का कारण मामूली बहस बताई जा रही है। दोनों पक्षों के युवक एक दूसरे को जानते थे और पंचकूला सीआईडी पार्क में कुछ दिन पहले उनकी बहस हुई थी। इसके बाद यह झगड़ा हुआ, जिसमें कृष की हत्या की गई है। सीसीटीवी फुटेज में जितने भी आरोपी दिखाई दे रहे हैं सबको वेरिफाई कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी युवक 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र हैं। इनमें से एक दो युवक अपने खर्चे के लिए प्राइवेट काम भी करते है। उन्होंने बताया कि कपड़ों को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें