फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चौकी के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर तीन मुलाजिमों ने व्यक्ति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 स्थित पुलिस चौकी के तीन पुलिस मुलाजिमों पर एक व्यक्ति ने जबरन मारपीट के आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि गाड़ी चौकी के बाहर खड़ी करने की वजह से यह मारपीट की गई है। जब उसने चालान काटने को कहा और मुलाजिमों की फोटो खींचने की कोशिश की तो उसकी गाड़ी की चाबी और फोन छीनकर उसे अंदर ले जाकर डंडे से मारा। इसके बाद परिवार ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित मोहम्मद रहीस वासी सेक्टर-38 ने बताया कि वह एक सैलून चलाते हैं। वह अपनी पत्नी को फेज-6 के सिविल अस्पताल कई दिनों से टीका लगवाने आते हैं। जब तीन जनवरी को वह पत्नी और दो बच्चों के साथ टीका लगवाने आए तो खुले पैसे न होने के कारण उसने अस्पताल के बाहर ही चौकी के गेट के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। दोनों बच्चे गाड़ी में ही बैठे थे। एक फोन उसके पास था और दूसरा फोन बेटे के पास गाड़ी में था। गाड़ी खड़ी करने के पांच मिनट बाद ही उसके बेटे का फोन आया कि पुलिस वाले आए हैं और वे गाड़ी हटाने को बोल रहे हैं। जब वह वहां पहुंचा तो वहां तीन पुलिस मुलाजिम खड़े हुए थे। उन्होंने उसे वहां गाड़ी खड़ी करने का कारण पूछा, जिस पर उसने माफी मांगनी शुरू कर दी। इसके बाद मुलाजिम ने चालान काटने को कहा तो उसने कहा कि यहां और भी गाड़ियां खड़ी हैं तो आप उनका भी चालान काटिए। इसके बाद उसने पुलिस मुलाजिम और गाड़ी की फोटो खींची। इस पर एक मुलाजिम ने उसे थप्पड़ मारकर उसका फोन और उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली। जब उसके बच्चे यह देख रोने लगे तो मुलाजिम उसे अंदर ले गए और उसके साथ मारपीट की। उसने बताया कि पुलिस मुलाजिम ने उसके पैर पर डंडे मारे और उसका वीडियो भी बनाया। उस समय वह उनसे माफी मांग रहा था। इसके बाद चौकी में उसकी पत्नी भी आ गई और उसने पुलिस वालों को मारपीट करने से रोका तो उन्होंने उसे कहा कि वे उसके लिए भी महिला पुलिस मुलाजिम बुलवा लेंगे। जब वह रोने लगी तो पुलिस ने उसे छोड़ने से पहले एक पन्ने पर अंगूठा लगवा लिया जिस पर लिखा था कि वह उनके साथ बदतमीजी कर रहा था। इसके बाद उसने अपना मेडिकल करवाया और फेज-1 थाना में तीनों पुलिस मुलाजिम के खिलाफ शिकायत दी।

कोट
यह मामला मेरे ध्यान में आ गया है। उस व्यक्ति ने पुलिस के साथ बदतमीजी की थी। पुलिस मुलाजिमों पर लगाए गए मारपीट के आरोप झूठे हैं। बाकी उसके बयान दर्ज करके जांच की जाएगी। -अशोक कुमार, एसएचओ, थाना फेज-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें