फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार की चपेट में आए तीन साइकिल सवार, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 थाने के अंतर्गत आते सिल्वी पार्क के सामने एक तेज रफ्तार डस्टर कार ने साइकिल पर जा रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-36 निवासी अशरफी गुप्ता के रूप में हुई है। घायलों में कजहेड़ी निवासी उदय भान और सर्वेश कुमारी के रूप में हुई है। दोनों घायल जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती हैं। बताया जा रहा है की टक्कर के बाद डस्टर कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि डस्टर कार मोहाली के पते पर रजिस्टर्ड है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह साढ़े 9 बजे हुआ है।
विज्ञापन

ग्रे रंग की डस्टर कार फेज-10 से आ रही थी सिल्वी पार्क के सामने कार चालक ने साइकिल पर जा रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने बताया कि डस्टर कार की स्पीड काफी तेज थी। अशरफी की मौके पर ही मौत ही गई थी। बाकी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें