लांडरां/बनूड़। बनूड़ पुलिस ने 31 किलो 300 ग्राम चूरापोस्त सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवतार सिंह, कुलदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर-2 दो बसी इस्सेखां और करनैल सिंह निवासी गांव खिजरगढ़ (कनौड) के रूप में हुई है। थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि एएसआई जसपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित बनूड-तेपला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धर्मगढ़ टी-पॉइंट के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग बनूड़ की अनाज मंडी में खडे कंटेनर में से चूरापोस्त की सप्लाई कर रहे है। सूचना के आधार पर जब कंटेनर की तलाशी ली गई, तो उसमें से 31 किलो 300 ग्राम पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ट्रक के पास खड़े तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया, जो इस पोस्त को बेचने की फिराक में थे।