फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑटो रिक्शा में नशा करते तीन गिरफ्तार, डोप परीक्षण सकारात्मक

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। घड़ुआं पुलिस ने ऑटो रिक्शा में नशा सेवन करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के पास गांव मामूपुर में हुई।
विज्ञापन




थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुल के नीचे खड़े तीन ऑटो रिक्शा में हलचल दिखी। शक होने पर पुलिस ने ऑटो रिक्शा की जांच की। उसमें सवार तीन लोग नशा कर रहे थे, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह, जगदेव सिंह (दोनों बजीदपुर निवासी सगे भाई) और अमृतपाल सिंह (पबाला निवासी) के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का मोहाली के सरकारी अस्पताल में डोप परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें