फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के घर में साढ़े तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में पभात-अलीपुर रोड पर स्थित कुशाल एनक्लेव में एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी कर ली है। चोर बंद घर की छत पर बनी सीढ़ियों का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और 45 हजार की नकदी के अलावा गहने चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा यहां अधिक सर्दी होने के चलते अपनी पत्नी सहित गत 7 जनवरी, 2020 को अपने डेंटिस्ट बेटे के पास मुंबई गए हुए थे और वह 3 फरवरी को मुंबई से वापस आए हैं। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान की दूसरी मंजिल पर छत की सीढ़ियों का शीशा तोड़ा और अंदर घर में घुसकर 45 हजार रुपये नकद और करीब डेढ़ किलो सोने-चांदी के गहने चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि सोने के गहनों में एक चेन, अंगूठी, टॉप्स और अन्य गहनों के साथ चंादी के गहने भी शामिल थे। इस चोरी का 3 फरवरी को तब पता चला, जब दोपहर 12 बजे उनका परिवार मुंबई से वापस घर पहुंचा, उस समय मकान के ताले टूटे देखकर उन्हें माजरा समझते देर नहीं लगी। चोरों ने घर के अंदर कमरों में सामान पूरी तरह से बिखेर रखा था और अलमारी के लॉकर के ताले तोड़ रखे थे। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना में उनका करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की इस वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद सुराग लगाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी बुलाई। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें