फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन एक्टिवा- दो बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने शहर में लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे तीन एक्टिवा और दो बाइक बरामद की हैं। डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल ने बताया कि मोहाली पुलिस ने विशेष मुहिम चलाई है। इसके तहत हर्ष किशोर निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ को काबू किया है। उससे की गई पूछताछ के आधार पर विशाल उर्फ स्टैपू निवासी मौली जागरां मोहल्ला सैंसी चंडीगढ़ और अजय ओरव भंडी निवासी सेक्टर-25डी चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने 21 जुलाई को सुखवीर साह निवासी फेज-5 को फ्रैंको होटल की बैक साइड पर दूध की सप्लाई करते समय पकड़कर उसकी पिछली जेब से करीब 15 सौ रुपये झपट लिए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान हर्ष से तीन और एक्टिवा बरामद की हैं। पूछताछ के आधार पर उसके साथी विशाल और अजय ओरव से दो बाइक बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें