फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बच्ची से की अश्लील हरकतें, सौतेला भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुच्छला क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने सौतेले भाई के खिलाफ ढकोली थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता है। उसको कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। नाबालिग की मां ने शिकायत दी कि उसके सौतेले बेटे ने छह दिन पहले रात के समय उसकी बच्ची से छत पर गलत हरकत की। बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। महिला ने इसे गंभीरता से लेकर शिकायत दर्ज करवाई। ढकोली थाना प्रभारी सिमरजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि घटना 21 जुलाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें