फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर 76 से 80 के हजारों प्लॉट अलॉटियों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के प्रमुख रिहायशी इलाकों सेक्टर 76, 77, 78, 79 और 80 में रहने वाले हजारों परिवारों को अब जेब और ढीली करनी होगी। गमाडा ने इन सेक्टरों के आवंटियों से 3,164 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अतिरिक्त कीमत वसूलने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।गमाडा ने अपनी 30वीं बैठक के फैसले का हवाला देते हुए अतिरिक्त राशि की मांग की है। यह रकम हजारों से लेकर लाखों रुपये तक हो सकती है। प्रशासन ने हजारों की संख्या में डिमांड नोटिस जारी कर दिए हैं, जिससे निवासियों में अब इस अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन



गमाडा ने गेंद अब आवंटियों के पाले में डाल दी है। प्रशासन का कहना है कि कई नोटिस ''''अन-डिलीवर्ड'''' (वापस) लौट रहे हैं क्योंकि लोगों ने अपने पते बदल लिए हैं या रिकॉर्ड अपडेट नहीं कराया है। अगर आपको डाक से नोटिस नहीं मिला है, तो भी बच नहीं पाएंगे। गमाडा ने दो टूक कहा है कि नोटिस न मिलना बहाना नहीं होगा। यदि आप समय पर राशि जमा नहीं करते हैं, तो आपको मूल राशि के साथ-साथ भारी ब्याज और जुर्माना भी भरना होगा।


प्रशासन की सख्ती: अनदेखी पड़ेगी भारी
गमाडा ने साफ कर दिया है कि वह वसूली को लेकर सख्त है। हजारों प्लॉट नंबरों के लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवंटियों को सलाह दी जाती है कि वे इसे महज एक सरकारी चिट्ठी न समझें, क्योंकि देरी होने पर ब्याज की दरें आपके बजट को बिगाड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लॉट नंबर जिनकी वसूली प्रक्रिया शुरू है

- सेक्टर-77: प्लॉट 94 से 620 तक।- सेक्टर-78: प्लॉट 1-290, 721-740, 544-555 और 1101-1120 तक।

- सेक्टर-79: प्लॉट 220 से 2310 तक।

- सेक्टर-80: प्लॉट 1 से 1430 तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें