मोहाली। पुलिस की ओर से हथियारों के बल पर कार लूटने वाले दो लुटरों का तीसर साथी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि तीसरे लुटेरे को एसएसपी डाॅ. संदीप कुमार गर्ग के आदेशानुसार थाना आईटी सिटी पुलिस द्वारा प्रभारी सिमरजीत सिंह की देखरेख में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। 12 मई को इन लोगों ने डिजायर स्वीफ्ट कार के ड्राइवर लवप्रीत सिंह पर हमला कर उसे लूट लिया था और घायल कर दिया था और फरार हो गये थे। 12 जुलाई को आईटी सिटी में दो बदमाशों धरमिंदर सिंह निवासी आर्मी कॉलोनी कपूरथला और लक्की उर्फ काला निवासी अवा बस्ती फिरोजपुर सिटी को गिरफ्तार किया था। जिस दौरान उसके साथ एक अन्य व्यक्ति एकलव्य निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अवा बस्ती सिटी फिरोजपुर की तलाश जारी थी। इस व्यक्ति को पुलिस की छापामारी के चलते फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया है और इसे माननीय अदालत में पेश कर इसका पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।