फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोहाना में गमाडा ने पांच एकड़ जमीन पर बसी अवैध काॅलोनी से करीब सौ झुग्गियां ढहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा की टीम ने शनिवार को गांव सोहाना के सामने करीब पांच एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बसी अवैध काॅलोनी में बनाई गई करीब सौ झुग्गियां को जेसीबी से ढहा दिया। यह कार्रवाई ग्रामीणों, गमाडा और मोहाली पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत की गई है।यहां की झुग्गियों को तोड़ने के लिए गमाडा की ओर से जेसीबी चलाई गई। साथ ही कच्चे तौर पर बनी झुग्गियों के अलावा कई पक्के टिन शेड भी ध्वस्त किए गए। बता दें कि इस जगह पर पिछले 10 साल से प्रवासियों का कब्जा था और ग्रामीणों का आरोप है कि इस जगह पर नशीले पदार्थ बेचे जाते हैं और अवैध गतिविधियां होती हैं। गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक करोड़ों रुपये की यह जमीन स्कूल साइट के लिए रिजर्व की है। यहां यह भी बता दें कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद मोहाली पुलिस ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया था, इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया था। इस दौरान यहां मौजूद कुछ लोगों ने यहां अपनी जमीन होने का दावा भी किया, जिन्हें सोमवार तक अपने कागजात दिखाने और तब तक यहां शेड खाली करने के निर्देश दिए गए। कागज न दिखाने पर गमाडा की ओर से इन शेडों को भी हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन


चर्चित सोसाइटी होम लैंड के सामने की इस पांच एकड़ जमीन पर प्रवासी मजदूरों का कब्जा था और कई लोगों ने तो यहां लेंटर भी डाला हुआ था। इस बीच ग्रामीण भी अपनी-अपनी ट्रॉलियां लेकर आए थे, जिनमें इन मजदूरों का सामान भरकर उनके बताए स्थानों पर छोड़ दिया गया।
मौके पर मौजूद डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि ये झुग्गियां पर आपराधिक व्यवसायों के लिए पनाहगार बन गई थी। यहां नशीली दवाएं बेचने वालों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। इस संबंध में पुलिस ने इन झुग्गीवासियों को यह जगह खाली करने का नोटिस दिया था और गमाडा के अधिकारियों से इस जगह को खाली करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद आज गमाडा ने अपने अधिकारियों को भेजकर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की लंबे समय से थी मांग
इस मौके पर नगर निगम पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे कि इन झुग्गियों को हटाकर सफाई की जाए और आज जब यह कार्रवाई की गई तो ग्रामीणों ने भी इसमें पूरा सहयोग दिया यहां बता दें कि कल सोहाना गांव के निवासियों ने गांव में चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण लगाने की मांग की थी और ऐसा न करने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी। शनिवार को ग्रामीणों ने परिसर खाली कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें