फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में बेटी की शादी के लिए बनवाए गहने ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर की शिवालिक विहार सोसायटी में से चोर करीब 4 लाख रुपये के गहने लूट ले गए। परिवार अपने रिश्तेदार के घर बिजनौर में शादी में गया हुआ था। सोमवार को घर वापस आकर देखा तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। परिवार ने घर का सामान चेक किया तो सोने और चांदी के गहनों के अलावा घर से नकदी गायब थी। परिवार ने चोरी की सूचना दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को दी।
विज्ञापन

घर की मालकिन शमा ने बताया की वह विधवा है और उसकी दो लड़कियां और एक लड़का है। बड़ी मुश्किल से खून-पसीना एक करके बेटी की शादी के लिए गहने और पैसे जोड़े थे। वह चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। फरवरी में उसकी बेटी की शादी थी। बेटी के गहनों के साथ ही उसके खुद के गहने भी चोरी हो गए हैं। चोर एक गोल्ड का सेट, चार सोने की रिंग, एक झुमका, एक नथ, एक जोड़ी ईयर रिंग, चार जोड़ी चांदी की पायल के अलावा करीब 70 हजार रुपये ले गए हैं।
शिकायत दी दोपहर 2.30 पर, पुलिस मौका देखने रात 8.30 बजे पहुंची
शमा ने बताया कि उन्होंने चोरी की शिकायत पुलिस को सोमवार को दोपहर 2.30 बजे दी थी। पुलिस जांच के लिए मौके पर रात करीब 8.30 बजे पहुंची। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जीरकपुर पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर कितनी सजग है। शिवालिक विहार निवासी पवन नेहरू ने बताया कि जहां चोरी हुई है, वहां खुद शाम करीब छह बजे गए तो पुलिस नहीं आई थी। इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना दोबारा पुलिस को दी। इसके बाद भी पुलिस मौके पर ढाई घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें