मोहाली। शहर में अलग-अलग सेक्टरों में तीन घरों में चोरी की घटनाओं ने शहरवासियों में दहशत पैदा कर दी है। सेक्टर-69 में रमणप्रीत कौर के घर से सोने के गहने, नकदी और मोबाइल फोन चोरी हो गए। सेक्टर-91 में योविंदर कुमार के घर से गहने और नकदी गायब मिली। सेक्टर-82ए में हरदीप सिंह के घर से सोने-चांदी के गहने, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी किए गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और कुछ मामलों में आसू कुमार, दीपक उर्फ कालू, बबलू और विशाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।