फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गौ सेवा का संकल्प लेकर मोहाली पहुंचे कौशिक महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वृंदावन में नंद बाबा के नाम से पूज्य कौशिक महाराज इन दिनों शहर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रहे हैं। सेक्टर-6 के श्री दुर्गा माता मंदिर में उनके सान्निध्य में तीन दिवसीय भागवत चरित्र अमृत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कथा के दौरान महाराज ने धर्म, सेवा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। जीवन में भक्ति और सेवा का विशेष स्थान है, जिससे व्यक्ति को मानसिक शांति और सच्चा सुख मिलता है। कथा स्थल पर भक्ति संगीत और प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

महाराज गौ सेवा के एक बड़े अभियान से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने एक लाख गायों और 25 हजार नंदी बैलों की सेवा का संकल्प लिया है। पिछले सात वर्षों से वे इस दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वृंदावन स्थित उनकी गोशालाओं में हजारों गायों की सेवा की जा रही है, जहां उनके लिए भोजन, चिकित्सा और आश्रय की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें