कुराली। वार्ड-16 में चोरों ने छह क्वाटरों के ताले तोड़कर वहां से हजारों की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया जबकि एक दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश भी की। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
इस संबंधी वार्ड-16 में रहते राम खटिया, राजू, अल्ला रक्खा, सुरेश, वीरू और रॉकी ने बताया कि वे फेरी लगाने का काम करते हैैं। सभी एक ही जगह पर बने हुए क्वार्टरों में रहते हैं। किसी रिश्तेदारी में मौत हो जाने कारण वे सभी बाहर गए हुए थे। जब वापस आकर देखा तो उनके कमरों के ताले टूटे पड़े थे। चोर चार एलसीडी, पांच सिलिंडर सहित लगभग 9 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए।
इस दौरान चोरों ने स्थानीय बडाली रोड पर स्थित होल सेल की दुकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़े। दुकान के मालिक संदीप गुप्ता ने बताया कि वे शनिवार को सांय 5 बजे दुकानें बंद करके चला गया तथा रविवार को मार्केट बंद होने के कारण वह दुकान पर नहीं आया लेकिन जब रविवार शाम को अपनी दुकान की तरफ गया तो देखा कि दोनों दुकानों के ताले टूटे हुए थे। लेकिन शटर न टूटने के कारण बचाव हो गया। संदीप ने बताया कि इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।