फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती कर दिया शादी का झांसा..होटल में रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना फेज-एक में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में अपने से उम्र में बड़ी महिला से पहले दोस्ती की। उसका विश्वास जीता और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में युवक वादे से पीछे हट गया। यहां तक कि उसने महिला का फोन उठाना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर वरुण (23) निवासी जलालाबाद के खिलाफ थाना फेज-एक की पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। थाना फेज-एक के एसएचओ इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी कपूरथला में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं, अब केस ट्रांसफर होकर उनके पास पहुंचा है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक महिला ने शिकायत दी थी कि वह चंडीगढ़ के ऑफिस में काम करती थी। आरोपी भी सेक्टर-34 के ऑफिस में काम करता था। किसी कॉमन फ्रेंड के माध्यम से दोनों में दोस्ती हो गई। वह उससे उम्र में बड़ी थी। हालांकि आरोपी ने उसे कहा कि वह उससे शादी करेगा। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे कई सपने भी दिखाए। करीब दो साल तक ऐसा ही चलता रहा। इसके बाद आरोपी उसे फेज-एक थाना के एरिया के होटल में ले गया। जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। लेकिन अब आरोपी अपने वादों से पीछे हट रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें