मोहाली पुलिस ने बंद पड़े घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने और सामान को आगे बेचकर मोटा मुनाफा कमाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच शातिरों को काबू कर अस्सी लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। इसमें ज्वेलरी, छह हजार अमेरिकी डॉलर, रिवाल्वर और कारतूस शामिल हैं। आरोपियों की पहचान श्याम मंडल व अमित कुमार निवासी आजाद नगर बलौंगी, संतोष कुमार, ललन कुमार व अजय महिपाल निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई। एसएसपी विकेकशील सोनी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है।