फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस की वर्दी पहनकर करते थे लूटपाट, गिरोह के तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस मुलाजिम की वर्दी पहनकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन लुटेरों को बलौंगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहन कर वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपी सुखबीर सिंह निवासी धालीवाल थाना अजनाला, विनोद कुमार निवासी गांव हरदवाल थाना डेरा बाबा नानक और जर्मनजीत निवासी गांव बाठ थाना चंदेल है।
विज्ञापन

तीनों अमृतसर के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना बलौंगी में लूटपाट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों के खिलाफ सूरज नाम के व्यक्ति की शिकायत पर 20 अगस्त 2025 को मामला दर्ज हुआ था। आरोपियों को इस मामले में नामजद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह है मामला
एसएचओ थाना बलौंगी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 20 अगस्त 2025 को बलौंगी में एक वारदात को अंजाम दिया था। आदर्श नगर के रहने वाला सूरज जोकि फेज-6 मोटर मार्केट में मैकेनिक का काम करता है, उस दिन करीब साढ़े छह बजे काम से लौट रहा था। बलौंगी पुल से नीचे उतरने समय एक कार में आए तीन व्यक्तियों ने उसे हॉर्न मारकर रोक लिया। तीनों ने खाकी कमीज पहनी हुई थी। उन्होंने खुद को मुलाजिम बताया और सूरज से कहा कि वह पीछे अपनी एक्टिवा से एक्सीडेंट करके आया है। एक व्यक्ति कार से नीचे उतरा उसने सूरज को गाड़ी को बिठा दिया और खुद उसकी एक्टिवा लेकर आगे-आगे चल पड़ा। कुराली रोड पर चीमा बॉयलर के पास उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया और उसका मोबाइल, एक्टिवा और 55 सौ रुपये लेकर भाग गए। सूरज ने एक ढाबे पर जाकर अपने मालिक को फोन किया। इसके बाद वह उसे लेकर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


जानकार से आए थे मिलने
एसएचओ कुलवंत ने बताया कि तीनों आरोपियों को ट्रेस कर उनको गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह 25 सितंबर को मोहाली एक पीजी में अपने किसी जानकार से मिलने आए थे। जाते समय वारदात को अंजाम दिया। एसएचओ ने बताया कि सूरज से छीना हुआ मोबाइल सुखबीर सिंह से बरामद हुआ है। स्कूटी जर्मनजीत सिंह से बरामद हुई है। इसके अलावा आरोपियों से जो 55 सौ रुपये कैश छीना था, उसमें से 15 सौ रुपये कैश विनोद कुमार से बरामद हुआ है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों के खिलाफ अमृतसर में भी एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें