फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करते थे ठगी, संचालक सहित दो पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 थाना पुलिस ने सीपी-67 मॉल में चल रही अवैध इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर उसके संचालक सहित दो के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पीयूष डोगरा और सुरिंदर कुमार निवासी जम्मू के रूप में हुई है। पीयूष डोगरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि सुरिंदर कुमार फरार है। आरोपी पीयूष को मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि एसएसपी के निर्देशों पर सीपी-67 मॉल में रेड की गई थी। इस दौरान 11 इमिग्रेशन कंपनियों की जांच की गई। इसमें एसटीजी इमिग्रेशन कंपनी अवैध रूप से चल रही थी। जांच करने पर वहां काफी अनियमितताएं मिली हैं। कंपनी संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ फेज-11 थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीयूष डोगरा और सुरिंदर कुमार जम्मू निवासी है। वह इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लोगों से ठगी मारते थे। आरोपियों के पास से कई पासपोर्ट, कंप्यूटर, फर्जी कागजात बरामद हुए हैं। पीयूष को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि सुरिंदर कुमार की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें