फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सरपंच के बेटे को घेरकर पीटा, पगड़ी उतारी, पिस्टल तानकर धमकाया, सोने की चेन भी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुझार नगर का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जुझार नगर में मौजूदा सरपंच के 19 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसे घेरकर पीटा, उसकी पगड़ी उतारी और पिस्टल दिखाकर धमकाया। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। पीड़ित जसकरण सिंह उर्फ जसन को परिजनों ने सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जसकरण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 8 नवंबर की रात करीब नौ बजे वह अपने पिता इकबाल सिंह के कार्यालय से घर लौट रहा था। इसी दौरान गली में रहने वाले मुख्तियार सिंह और उसके बेटों अमन व विक्रम ने उसे घेर लिया।
आरोप है कि उन्होंने पहले गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद अमन और विक्रम ने जसकरण के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उसकी पगड़ी भी उतार दी। इसी बीच मुख्तियार सिंह का साढ़ू नीटा भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने पिस्टल निकालकर जसकरण को धमकाया। चारों ने उसे जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। शोर मचाने पर अमन ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। जसकरण ने अपने बयान में बताया कि आरोपियों ने उसे घेरकर जमीन पर गिरा दिया था। उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा और उसकी पगड़ी भी उतार दी। मुख्तियार सिंह के साढ़ू नीटा ने पिस्टल तानकर उसे धमकाया। यह घटना 8 नवंबर की रात करीब नौ बजे हुई जब जसकरण अपने पिता के कार्यालय से घर लौट रहा था।
विज्ञापन



राजनीतिक रंजिश का आरोप

जसकरण के अनुसार, यह हमला राजनीतिक रंजिश के कारण हुआ है। उसने बताया कि उसके पिता गांव के मौजूदा सरपंच हैं। वहीं, मुख्तियार सिंह दूसरे राजनीतिक दल से जुड़ा है। घटना के समय मुख्तियार सिंह अपने बेटों अमन और विक्रम तथा साढ़ू नीटा के साथ स्पीकर पर गाने चला रहा था। जब जसकरण वहां से गुजरा, तो आरोपियों ने कथित तौर पर सरपंच को पीटने से संबंधित गाना बजा दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और उसे घेरकर मारपीट की गई।
विज्ञापन




मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, जसकरण की मेडिकल रिपोर्ट में कुल छह चोटें दर्ज की गई हैं। इनमें से तीन चोटों पर विशेषज्ञों की राय मांगी गई है। पुलिस ने अमन, विक्रम, मुख्तियार सिंह और नीटा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस बीएनएस की धारा 304, 115(2), 126(2), 351(2), 3(5) और आम्र्स एक्ट की धाराओं 25, 54 व 59 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच और मेडिकल राय के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें