फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आज से तीन दिन तक गर्मी से रहेगी थोड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से शहर का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक शहरवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी क्योंकि हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि विभाग की तरफ से यह भी बताया गया है कि इस दौरान तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। जून के महीने में औसतन तापमान 40 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से शहर में इन दिनों तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।
विभाग ने बताया कि शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शनिवार को भी दिन साफ रहेगा लेकिन शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें