फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, गमाडा बनाएगा तीन नए राउंड अबाउट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक और आए दिन लगने वाले जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने एयरपोर्ट रोड पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से तीन नए राउंड अबाउट बनाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा की जाएगी। एयरपोर्ट रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल है, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। कार्यालय समय और सुबह-शाम के व्यस्त घंटों में यहां लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। कई जगहों पर बिना नियोजित कट और तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में राउंड अबाउट बनने से ट्रैफिक का दबाव नियंत्रित होगा और वाहनों की आवाजाही सुचारू होने की उम्मीद है। इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। एक दिसंबर को भी इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें लोगों की परेशानी और समाधान की मांग को उजागर किया गया था। अब गमाडा के इस कदम से लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि यह परियोजना जल्द पूरी होगी और एयरपोर्ट रोड पर सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यहां बनेगा राउंड अबाउट
गमाडा अधिकारियों के अनुसार पहला राउंड अबाउट गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के पास डंबल शेप में बनाया जाएगा, जो वर्तमान ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दूसरा राउंड अबाउट सेक्टर-68, 69, 78 और 79 के लाइट पॉइंट पर तैयार किया जाएगा, जहां अक्सर पीक आवर्स में लंबा जाम लग जाता है। तीसरा राउंड अबाउट सेक्टर-68, 67, 79 और 80 को जोड़ने वाले प्रमुख चौराहे पर प्रस्तावित है। स्थानीय निवासियों और दफ्तर जाने वाले लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट रोड पर सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम अब आम बात बन चुकी है। नए राउंड अबाउट बनने से जहां वाहनों का मूवमेंट आसान होगा, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। साथ ही लाइट पॉइंट्स पर लगने वाला अतिरिक्त इंतजार भी घटेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें