फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद मनीष तिवारी पहुंचे फेज दस, बोले मोहाली के विकस में फंड की नहीं आएगी कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी वीरवार को फेज-10 में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हलके का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और मोहाली में विकास के कामों के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में तेजी से विकास कार्य करवा रही है और कोरोना महामारी के दौर के बावजूद विकास की रफ्तार को रुकने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनका जल्द हल करवाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रो. अंग्रेज सिंह चाहल प्रधान, दर्शन सिंह धालीवाल, बाला सिंह, रजिंदर कौर, नवीन सभरवाल, सतीश कुमार, प्रदीप कालिया, गुरचरण सिंह खेड़ा, अश्वनी जुनेजा, विशाल कोहली, प्रवीण सभरवाल, रजत कोहली, अमन सलेच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें