फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सुरक्षा में नहीं लगेगी सेंध, सीआईएसएफ की तीन कंपनियां तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले की सुरक्षा में अब चूक नहीं हो पाएगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले को सीआईएसएफ की तीन कंपनियां मिल गई हैं। इन्हें शनिवार को पूरे जिले में तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही अंतर्राज्यीय नाके भी सक्रिय कर दिए गए हैं। यह नाके रात दिन चलेंगे। इतना ही नहीं यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति पर तीसरी आंख की नजर भी रहेगी। इससे शरारती तत्वों और तस्करों पर शिकंजा कसा जा सके। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेशों का पालन किया जा रहा है। जिले में 17 अंतर्राज्यीय नाके सक्रिय कर दिए गए हैं। वहीं, आफिसों में तैनात स्टाफ को भी क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा के चुनाव 14 फरवरी को निश्चित हुए हैं। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। जहां तक मोहाली जिले की बात है तो इसकी सीमाएं चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से लगती हैं। वहीं, पहले से ही अंदेशा जताया जा चुका है कि चुनाव में पैसे, शराब और हथियारों का इस्तेमाल हो सकता है। इसी चीज पर शिकंजा कसने के लिए जिले में तीन कंपनियां यानी कि 270 जवान सीआईएसफ से मिले हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस और रिजर्व पुलिस को भी जिले में तैनात किया गया है। जिले में कुल 48 जगह जिले की सीमाएं दूसरे राज्यों की सीमाएं लगती हैं। इनमें से अति संवेदनशील जगह पर रिजर्व पुलिस और मोहाली पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। जबकि बाकी जगह पर जल्द ही पुलिस तैनात की जाएगी। हालांकि पुलिस ने एक महीने में काफी मात्रा में हथियार, नकदी, नशे के पदार्थ पकड़े हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जब सीमाओं पर सुरक्षा मजबूत हो जाएगी, तो अपराधी किस्म के लोग इलाके में प्रवेश करने से भी डरेंगे। साथ ही चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।
जानकारी के मुताबिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस और प्रशासन की पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से पहले ही मीटिंग हो चुकी है। इसमें सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे थे। इसमें चुनाव प्रक्रिया को कैसे संपन्न करवाना है। इसको लेकर रणनीति बनी थी। बाकायदा सभी राज्यों से संपर्क करने के लिए स्पेशल टीमें और कोआर्डिनेटर तक नियुक्त किए गए हैं। उम्मीद है कि इससे इलाके के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें