नयागांव। इलाके में 22 जनवरी की देर रात तेज हवा और बारिश के कारण लगभग 12 घंटे बिजली गुल रही। 23 जनवरी को भी दिनभर तेज हवाओं और बारिश से लोगों को घर के दैनिक काम और आवागमन में परेशानी हुई। आदर्श नगर में चार दिनों से पानी की मोटर खराब होने के कारण पानी की सप्लाई बंद रही, जिससे लोग प्राइवेट टैंकरों से पानी मंगवा रहे हैं।