फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गैस के रेट को लेकर दुकानदार से हुई बहस, अगले दिन पांच ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 में ऐसी की गैस डालने के रेट पर ग्राहक और दुकानदार के बीच बहस हो हुई। अगले दिन ग्राहक ने पांच व्यक्तियों को कहकर दुकानदार पर हमला करवा दिया। घायल के सिर पर तेजधार हथियारों से वार होने के कारण गंभीर चोट आई है। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के सिर पर 14 टांके लगे हैं। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फेज-1 निवासी कुलविंदर सिंह बताया कि उसकी फेज-1 में ही ऐसी रिपेयर की शॉप है। शुक्रवार को उसकी दुकान पर एक युवक ऐसी में गैस भरवाने के लिए आया था। गैस भरवाने के बाद उसने रेट बताया तो वह ग्राहक उसके साथ बहस करने लगा। कुछ देर के बाद पैसे देने के बाद भी ग्राहक उसकी दुकान बंद करवाने की धमकी देता रहा, तो उसने उसे अपनी दुकान से बाहर भेज दिया। अगले दिन रविवार को करीब शाम सात बजे पांच व्यक्ति उसकी दुकान पर आए, जिनके हाथ में तेजधार हथियार थे। उन्होंने आते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। इससे उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घायल का शोर सुनकर साथ वाले दुकान के वाले भी आ गए। यह देख हमलावर वहां से भाग निकले। इसके बाद घायल को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उससे अगले दिन जब घायल अस्पताल में भर्ती था, तो फिर से पांच व्यक्ति उसकी दुकान पर आए और गाली-गलौज की। बाद में घायल के पार्टनर और दुकान के दूसरे मालिक को फोन कर दुकान जलाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें