लालड़ू। बुधवार शाम को लालड़ू में अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर एक 32 वर्षीय महिला ने खुदकुशी कर ली। मृतका टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट सेक्टर-36, चंडीगढ़ में बतौर क्लर्क तैनात थी। मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतका के साथ काम करने वाले सुपरिंटेंडेंट और सीनियर सहायक के खिलाफ शारीरिक शोषण कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के सैकड़ों परिजनों, रिश्तेदारों और शहर के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर दोपहर करीब एक बजे लालड़ू में हाईवे पर आईटीआई चौक पर शव रखकर जाम लगाया। इस दौरान पुलिस ने सख्ती बरतते हुए मृतका के परिजनों को वहां से हटा रही थी। लेकिन परिजन फिर से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर आकर बैठ रहे थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। यह सिलसिला शाम करीब 4 बजे तक चला।
इसके बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस को कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती वह महिला का दाह संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने दोबारा मृतका का शव सरकारी अस्पताल डेराबस्सी की मॉर्चरी में रखवा दिया है। इसके बाद अब पुलिस महिला के मोबाइल नंबर और सुसाइड नोट की जांच कर रही रही है।
वहीं, मृतका कुलदीप कौर के भाई मलकीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन टेक्नीकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट सेक्टर-36, चंडीगढ़ में बतौर क्लर्क तैनात थी। वह कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान रहती थी क्योकि उसके दफ्तर में सुपरिंटेंडेंट भूपिंदर सिंह और सीनियर असिस्टेंट अरविंदर सिंह उसको परेशान करके उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। कुलदीप कौर ने इसकी जानकारी अपने विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को भी दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए उक्त दोनों आरोपियों को जिम्मेदार बताया है और यह भी कहा है कि दफ्तर में अन्य लड़कियों के साथ भी सही व्यवहार नहीं किया जाता। रेलवे पुलिस ने आरोपी भूपिंदर सिंह और अरविंदर सिंह के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस मौके पर डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह, डीएसपी रेलवे दविन्द्र सिंह, एसएचओ रेलवे पटियाला गुरदर्शन सिंह, एसएचओ लालड़ू भिंदर सिंह, रेलवे चौकी इंचार्ज लालड़ू रणजीत सिंह और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने दोपहर बाद तक मृतका के परिजनों और रिश्तेदारों को समझाया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके काफी देर बाद मृतका के परिजन इस बात पर सहमत हुए कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते वह मृतका का दाह संस्कार नहीं करेंगे और इसके बाद उन्होंने दोबारा शव सरकारी अस्पताल डेराबस्सी की मॉर्चरी में रखवा दिया है।
-----------------------------------
संशोधित खबर
सीनियर अधिकारियों से परेशान होकर महिला की ने की खुदकुशी
-मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आइटीआइ चौक पर शव रख कर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। बुधवार को लालड़ू के अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर एक 32 वर्षीय महिला कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली।मृतिका टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट सेक्टर 36, चंडीगढ़ में बतौर क्लर्कके पद पर तैनात थी । मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतका के साथ काम करनेवाले सुप्रीडेंट व सीनियर सहायक के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में बुधवार की रात को ही मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तार नहीं किए जाने पर उसके परिजनोंने वीरवार दिन में करीब एक बजे लालड़ू के आईटीआई चौक पर शव रखकर जाम कर दिया था। पुलिस मृतका के परिजनों को बार बार वहां से हटा रही थी और वे वापस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हाइवे पर आकर बैठ जा रहे थे। यह सिलसिला करीब शाम चार बजे तक चला। इसके बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस के आश्वासन बाद कहा कि जबतक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होती वे महिला का संस्कार नहीं करेंगे। मृतकाका शव सरकारी अस्पताल डेराबस्सी के शवगृह में रखवा दिया गया है। इसके बाद अब पुलिस महिला के मोबाइल नंबर और सुसाइडी नोट खंगाल रही है।
मृतिका कुलदीप कौर के भाई मलकीत सिंह निवासी वार्डनंबर 6 लालड़ू ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि कुलदीप कौर टेक्नीकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियलडेवलपमेंट सेक्टर 36, चंडीगढ़ में बतौर क्लर्क के पद पर तैनात थी। जो पिछले कुछ समय सेमानसिक तौर पर परेशान रहती थी और उसके साथ काम करने वाले सुप्रिडेंट भूपिंदर सिंह व सीनियरअसिस्टेंट अरविंद सिंह द्वारा उसका शारीरिक शोषण व तंग परेशान किया जा रहा था। जिसके संबध में उसने विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को भी जानकारी दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।मृतिका ने अपनी मौत के लिए उक्त व्यक्तियों को सुसाइड नोट में जिम्मेवार बताया है।रेलवे पुलिस ने सुप्रीडेंट भूपिंदर सिंह और सीनियर असिस्टेंट अरविंदर सिंह के खिलाफधारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आज जब पोस्टमार्टम के बाद पुलिस नेशव परिजनों के हवाले किया तो उन्होंने कहा कि वह पहले आरोपियों को गिरफ्तार करें फिरसंस्कार किया जाएगा। जिसके रोष स्वरूप मृतिका के परिजनों, रिश्तेदारों व इलाका वासियोंने आईटीआई चौक पर शव को रखकर रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजीकी। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है। जिसके चलते कुछ देर ट्रैफिकमें भी अनुरूध रहा। मौके पर डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह, डीएसपी रेलवे दविन्द्रसिंह, एसएचओ रेलवे पटियाला गुरदर्शन सिंह, एसएचओ लालड़ू भिंदर सिंह, रेलवे चौकी इंचार्जलालड़ू रणजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स लेकर वहां मौके पर पहुंचे। उन्होनें काफी देर कर तक मृतका के परिजनों व रिश्तेदारों को समझाया कि मामलेकी जांच चल रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। काफी देर बाद मृतका के परिजन इस बात पर सहमत हुएकि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते वह संस्कार नहीं करेंगे। उन्होनें शव को सरकारीअस्पताल डेराबस्सी के शव गृह में रखवा दिया गया है।