फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्ट्रीट वेंडिंग जोन में जगह की मार, वहां कोई जाने को नहीं तैयार

विज्ञापन
सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करते लोग। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ और पंचकूला की तर्ज पर बेशक नगर निगम मोहाली ने स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए हैं, लेकिन यह अब पूरी तरह से शो पीस बन चुके हैं। नगर निगम आखिर कब इन स्ट्रीट वेंडिंग जोन को शुरू करेगा, भविष्य के गर्भ में है। दूसरी तरफ नगर निगम की तरफ से फेज-6 और सेक्टर 78 में बनाए स्ट्रीट वेंडिंग जोन में कोई भी दुकानदार जाने को तैयार नहीं है। इस कारण यह शहर की सुंदरता पर ग्रहण साबित हो रहा है। रेहड़ी फड़ी संचालकों को कहना है कि जो नए स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए गए हैं, उसमें न तो पानी का इंतजाम है और न शौचालय का।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें जो जगह मिली है वह केवल तीन गुणा तीन फीट की हैं। उतनी जगह में सामान रखना और खुद बैठना बहुत मुश्किल है। रेहड़ी फड़ी चालक सरेआम फुटपाथों और पार्किंग में रेहड़ी लगा रहे हैं। नगर निगम की तरफ से प्रमुख सड़कों पर लगाए नो स्ट्रीट वेंडिंग जोन के बोर्ड के बावजूद उसी जगह पर रेहड़ियां लग रही हैं। नगर निगम के सूत्रों के अनुसार पहले स्ट्रीट वेंडर्स की संख्या जो कि निगम के पास रजिस्टर्ड है, वह करीब 977 थी। इसके बाद और भी संख्या बढ़ी है। दूसरी तरफ देखा जाए तो शहर में करीब पांच हजार से ज्यादा रेहड़ी फड़ी चालक काम कर रहे हैं।

हर जगह रेहड़ी-फड़ी संचालकों का है कब्जा
नगर निगम ने पीटीएल लाइटों से लेकर फेज-7 की शाॅपिंग स्ट्रीट पर सड़क के दोनों तरफ नो-वेंडिंग जोन के चेतावनी के बोर्ड लगाए हैं। बावजूद इसके यहां रेहड़ियां खड़ी हो रही हैं। फेज-5 में मार्केट में जहां बोर्ड लगाया है, उसके बिलकुल पास दुकानदारों की ओर से शाम के समय फुटपाथ पर कब्जा कर लिया जाता है। फेज-3बी1 में रोज गार्डन के बाहर बोर्ड लगने होने के बावजूद फुटपाथ पर सुबह से ही रेहड़ी फड़ी लगनी शुरू हो जाती हैं। शाम को फेज 3बी2 की मार्केट और फेज-7 की मार्केट में कब्जे पार्किंग तक पहुंच जाते हैं। फेज 11 में तो हालत और भी खराब हो चुके हैं। सड़क किनारे लगातार कब्जे बढ़ रहे हैं। कई बार हटाने के बाद भी कब्जे फिर हो जाते हैं। फेज 11 में सड़क किनारे एक दुकानदार ने सरेआम कोर्ट से स्टे लेकर अपने कब्जे को बढ़ाया गया है। इसके अलावा सेक्टर-66 से लेकर 69 और 70 व 71 के अलावा सेक्टर-76 से 80 में भी अवैध रेहड़ी फड़ी वालों की संख्या लगातार बढ़ चुकी है।
विज्ञापन




लोगों को नहीं होगी पार्किंग की परेशानी
अगर शहर से नगर निगम अवैध रेहड़ी-फड़ी को हटाने में कामयाब हो जाता है, तो मार्केट में आने वाले ग्राहकों को भी पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। अभी शहर की मार्केट के हालात यह हैं कि लोग जब खरीदारी निकलते हैं तो उन्हें पार्किंग की दिक्कत होती है। मार्केट के काफी हिस्से में अवैध रूप से रेहड़ियों का कब्जा रहता है। इस कारण लोग मजबूरन सड़क के किनारे या फुटपॉथ पर वाहन खड़ा करके खरीदारी करने चले जाते हैं। इससे कई बार सड़कों पर जाम लग जाता है। इससे वाहन चालकों और अन्य को परेशानी होती है।



शहर में बड़े स्तर पर अवैध रेहड़ी और फड़ी वाले कब्जा कर रहे हैं। अब तो स्टाफ भी मुहैया करवाया जा चुका है। नगर निगम के अधिकारियों को जल्द ही इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। स्ट्रीट वेंडिंग जोन को चलाने के लिए भी कई बार अधिकारियों को कहा गया है लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर नगर निगम मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें