फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों की खैर नहीं... निगम ने चार जोनों में बांटी टीम, जल्द होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम ने शहर में बढ़ रही अवैध रेहड़ियों और फड़ियों पर लगाम लगाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए निगम ने पूरे शहर को चार जोन में बांटा है। साथ ही कर्मचारियों की नई टीमें भी बनाई गई हैं जो शहर के चारों जोन में जाकर कार्रवाई करेगी। इस काम के लिए निगम ने बाकायदा नई गाड़ियां भी खरीद ली हैं। इनमें जब्त रेहड़ी फड़ी को उठाकर निगम के गोदाम में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के सूत्रों के अनुसार पहले गाड़ियों की कमी के कारण सही ढंग से काम नहीं हो रहा था। इस कारण शहर में रेहड़ी-फड़ी की संख्या भी ज्यादा हो गई थीं। अब निगम ने फैसला लिया है कि हर जोन में एक गाड़ी स्थायी रूप से तैनात रहेगी और अपने-अपने जोन में लगातार अवैध कब्जों को हटाने का काम करेगी। साथ ही इस मामले में हर जोन में संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।
शहर में बढ़ते अवैध कब्जों को देखते हुए दो नई गाड़ियां खरीदी गई हैं ताकि तहबाजारी विभाग को कार्रवाई में किसी प्रकार की अड़चन न आए और कब्जों को सख्ती से हटाया जा सके। पहले निगम के पास केवल दो गाड़ियां थीं। अब हर जोन के लिए एक-एक गाड़ी उपलब्ध करवाई जाएगी। अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें