मोहाली/जीरकपुर। जीरकपुर, खरड़, कुराली, जीरकपुर, डेराबस्सी, लांडरा व बनूड़, नयागांव और लालडू में बिजली कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं बिजली के कट लगे तो कहीं वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होता रहा। जीरकपुर, बलटाना के साथ ही की कई अन्य क्षेत्रों की सोसायटियों में बिजली के कट भी लगे और वोल्टेज का उतार चढ़ाव भी होता रहा। वहीं, मोहाली और खरड़ में भी हाल ऐसा ही रहा। यहां लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। यही वजह रही कि लोगों को बिजली की समस्या से काफी किल्लत हुई। इसके साथ ही कहीं, बिजली के लंबे कट लगे तो कहीं बिजली आती जाती रही। वहीं, एरोसिटी में तीन घंटे के आसपास बिजली जाने की वजह से लोग परेशान हुए। इसके साथ ही अन्य इलाकों में भी बिजली आती जाती रही। एरोसिटी के ब्लॉक एच, आई और जे में वीरवार को शाम के पांच बजे बिजली चली गई और रात के आठ बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं आई। इसके साथ ही ब्लॉक आई में तो साढ़े सात बजे के आसपास बिजली आ गई तो वहीं, ब्लॉक एच और जे में रात के नौ बजे तक बिजली की सप्लाई ही नहीं आई।